समलैंगिक डेटिंग ऐप की मदद से लूट, डर दिखाकर पीड़ित से कराए रुपए ट्रांसफर!

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा थाना फेज-2 में समलैंगिक डेटिंग ऐप की मदद से धोखाधड़ी करने का मामला दादरी थाना क्षेत्र से भी सामने आया है, जहां पर आरोपी समलैंगिक डेटिंग ऐप की मदद से लोगों को पहले मिलने बुलाते थे, इसके बाद उनको धमकाकर पैसे और सामान हड़प कर लेते थे। दादरी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियार भी बरामद किया हैं।

बता दे कि पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर उनको डरा-धमकाकर उनसे रुपए ट्रांसफऱ कराने और उनके पैसे- सामान को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विजय उर्फ विज्जी पुत्र रामगोपाल और कुलदीप पुत्र राकेश सिंह के तौर पर हुई है। दोनों अभियुक्तों को दादरी सिकंदराबाद रोड पर बंद पड़े सीएनजी पंप के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग जेंडर समलैंगिक ऐप के जरिए अलग-अलग आईडी बनाकर लोगों को अपने पास बुलाते थे। फिर उसके सामान को चोरी कर लेते थे। पीड़ितो को डरा धमकाकर उसके पैसे ट्रांसफर करा लेते है।

अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी अरविन्द उर्फ अरुण पुत्र चन्द्रपाल भी इस सब में शामिल है। जिसने जेंडर समलैंगिक ऐप पर ‘बैड बॉय’ नाम की आई.डी. वाले लड़के को फंसाने का प्लान बनाया था। इस गैंग ने पीड़ित को आईडी से बुलाया था। प्लानिंग के मुताबिक, अरूण और कुलदीप ने उसकी जेब से 7000 रूपये निकाल लिये थे। फिर पीड़ित को धमकी दी गई कि समलैंगिक होने की बात उसके घरवालों और रिश्तेदारों को बता देंगे। इस तरह से इस गैंग ने पैसे ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने शनिवार को घटना के बाद दादरी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

दादरी थाना पुलिस को वादी द्वारा शनिवार को शिकायत मिली थी कि अभियुक्तों द्वारा पीड़ित की जेब से सात हजार रूपए कैश और एक लाख रूपए गूगल-पे खाते से ट्रांसफर करा लिए गए हैं। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने रविवार को एक्शन लेते हुए दोनों अभियुक्तों के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर और 7 हजार रुपए नगद भी मिले हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now