संविधान और आरएसएस पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार

UP News: भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने राही ब्लॉक के लोधवारी गांव में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3-4 महीनों में ऐसी महंगाई आने वाली है, जिसे आपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा।

राहुल गांधी का बड़ा हमला: मोदी-शाह को बताया ‘गद्दार’

HIGHLIGHTS

  • रायबरेली दौरे में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
  • पीएम मोदी पर राहुल गांधी का डबल स्टैंडर्ड वाला हमला
  • राहुल गांधी बोले- किसान, युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी
  • रायबरेली में गरजे राहुल गांधी, बोले- देश गंभीर आर्थिक संकट की ओर
  • “संविधान पर हमला हो रहा है” – राहुल गांधी का बड़ा बयान

UP News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए ‘गद्दार’ (traitor) तक कह दिया है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि देश में ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिससे कोई भी नहीं बच पाएगा और जिसके बाद पीएम मोदी टीवी पर आकर रोने लगेंगे।

जाने आने वाले हैं महीनों में तबाही राहुल गांधी ने क्या कहा

बता दें कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने राही ब्लॉक के लोधवारी गांव में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3-4 महीनों में ऐसी महंगाई आने वाली है, जिसे आपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा। तेल नहीं मिलेगा, गैस नहीं मिलेगी और किसानों को खाद नहीं मिलेगी। उजिसके बाद महंगाई का सबसे बड़ा शिकार किसान, युवा और महिलाएं होंगी।

देश को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि अब संभलना मुश्किल है जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया है। देश के संविधान को फाड़कर फेंक दिया है। जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उससे कोई नहीं बचेगा और तब प्रधानमंत्री टीवी पर आकर रोएंगे।

राहुल ने संविधान और आरएसएस पर बोला हमला

बता दें कि अमर शहीद वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करने के मौके पर राहुल ने संविधान को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि संविधान कोई मामूली किताब नहीं, बल्कि अंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी के विचारधारा का प्रतीक है। राहुल गांधी आरोप लगाया कि संविधान पर आरएसएस खुलकर हमला करता है। जो लोग अंबेडकर की मूर्ति पर माथा टेकते हैं, वही उनकी विचारधारा का अपमान करते हैं।

राहुल गांधी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप

बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के उन बयानों पर भी तंज कसा और जिनमें वे लोगों को विदेश न जाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं विदेश मत जाओ, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो, और खुद विदेश चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम वोट चोरी करते हैं, जाति जनगणना नहीं करते और अडानी-अंबानी को देश बेच देते हैं।

अमेठी के लिए रवाना

भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, विधायक आराधना मिश्रा सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। सभा के बाद राहुल गांधी अमेठी रवाना हो गए, जहां वे संजय गांधी अस्पताल में USG मशीन का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now