व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा भारत सरकार के सफल ऑपरेशन सिंदूर एवं स्वदेशी अपनाओ विषय पर कार्यक्रम

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर में व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा भारत सरकार के सफल ऑपरेशन सिंदूर एवं स्वदेशी अपनाओ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया और अपने भाषण में स्वदेशी अपनाओ पर जोर दिया।

अशोक कुमार गोयल संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम के द्वारा वोकल फोर लोकल( स्वदेशी का सम्मान विदेशी का बहिष्कार) की सामूहिक शपथ ग्रहण कारवाई गई और उसके बाद कलराज मिश्रा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप अपने घर में सुबह से दूसरे दिन की सुबह तक उपयोग होने वाले समान की लिस्ट बनाओ और देखो कि आपके घर में कितना विदेशी समान प्रयोग होता है जैसे देवी देवताओं की मूर्तियां, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामंत, स्मार्टफोन, रसोई का सामान, प्लास्टिक सामान, पूजा का सामान, खेल का सामान, फर्नीचर, मेडिकल उपकरण, आदि बहुत सा सामान ऐसा निकलेगा जो शायद विदेशी हो और आपके घर में प्रयोग होता हो, आप इन सब का चीजो का बहिष्कार करो। यदि स्वदेशी वस्तुओं का आप प्रयोग करेंगे तो जो आपके देश का विकास होगा देश मजबूत होगा देश को बचाने के लिए और बढ़ाने के लिए यह बहुत ही आवश्यक है आप लोग स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान चलाकर व्यापारियों से विदेशी सामान न बेचने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करें।

गोविंदा-सुनीता की 39 साल पुरानी शादी में दरार? बेटी टीना ने खोला राज

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बिमला बाथम, सुमित्रा हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ वी के गुप्ता, राधा कृष्ण गर्ग, एल के गोयल, अतुल गुप्ता , डी के मित्तल, रोहतास गोयल, सुधीर चंद्र पोरवाल, राजकुमार अग्रवाल, मधुबाला वैश्य, मनोज गोयल भंगेल, मनोज गुप्ता एडवोकेट, विपिन अग्रवाल, शैलेन्द्र पोरवाल, नवीन पोरवाल, अमित पोरवाल, तुषार गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, सीए सौरभ अग्रवाल, मनोज गोयल जनता साइकिल, सुरेश गुप्ता, कैलाश शाह, कृष्णा साह, हीरालाल गुप्ता, रमाकांत गर्ग, कपिल गर्ग, मोहनलाल गुप्ता,ओम प्रकाश पोरवाल, राज कुमार बंसल, दिनेश महावर, एडवोकेट पूनम गुप्ता, विद्या गर्ग, कीर्ति गर्ग, कनक लता पोरवाल, रुबी गुप्ता, मोहिनी पोरवाल , स्वेता पोरवाल, सपना पोरवाल सहित बहुत से व्यापारी/समाज सेवी कई संस्थाओं के लोग व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now