पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का माल बेचने और खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह दोनों भी ठक-ठक गिरोह केे ही सदस्य है और यह पति-पत्नी मिलकर गिरोह को चला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, स्कूटी समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी नोएडा ने 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया है।

डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया है कि पुलिस की एक टीम सेक्टर-168 के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को बिना नंबर की एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। रुकने की जगह बाइक सवारों ने उसकी गति तेज कर दी। शक होने पर पुलिस की एक टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान बाइक की गति तेज होने की वजह से वह फिसल गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उसके बाद भी पुलिस पर उन्होंने फायरिंग की। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now