अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे व सीआरटी/स्वाट 2 की टीम ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 60 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया है जिसकी कीमत मार्केट में 22 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर आंध्र प्रदेश में उड़ीसा बॉर्डर से पिट्ठू बैगों में लाकर गंजे की तस्करी छोटे पैकेट बनाकर करते थे और तस्करों की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर निवासी पंकज नेगी, विशाल सिंह और गोलू कुमार के रूप में हुई है व यह गिरोह इस गंजे को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तस्करी करता था।

बता दे कि थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी ने बताया है कि पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का सरगना गोलू कुमार है और गोलू कुमार पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद यह बिहार जाकर अपना दूसरा गिरोह बनाकर अपराध में संलिप्त हो गया था और फिर गोलू व लोग एक साथ ट्रक में माल न लाकर छोटी-छोटी मात्रा में ट्रेन व बस के जरिए अवैध गांजा छिपा कर जगह-जगह सप्लाई करते रहते है।

गोलू ने बताया है कि वे यह गांजा तनकू, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश बॉर्डर से गांजे को पिट्ठू बैग में नीचे की तरफ गांजे के पैकेट भरते हैं और फिर उसे बैग में ऊपर पहनने के कपड़े आदि भर लेते हैं जिससे कि जल्दी से कोई पकड़ नहीं पता है जिसके बाद इस गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर तस्करी करते हैं। गांजा तस्करों ने बताया कि यह गांजा उच्च क्वालिटी का है जिसे उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के इलाकों में तथा पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले विशेष पत्तियों को बार-बार उलट पलट कर सुखाकर दबाकर एवं उनसे एक विशेष रासायनिक परिवर्तन कर तैयार किया जाता है। जिससे इसकी नशे की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसी के चलते इसकी मांग बाजार में अधिक है और इसकी कीमत भी सामान्य गांजे से कई गुना अधिक है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now