फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक आरोपी को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था।

थाना बीटा-2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान नट मढैय्या गोल चक्कर के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर जांच की। जांच के दौरान बाइक पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने बाइक की जांच की तो उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हाथरस का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट DL4SDJ8910 लगाकर घूम रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बाइक को कब्जे में ले लिया।

थाना बीटा-2 पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की बाइक कहां से चोरी की गई थी तथा आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल क्यों किया था।

बता दे कि नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने नट मढैय्या गोल चक्कर के पास से चोरी की बाइक पर घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रमोद पुत्र राजपाल के तौर पर हुई है। यह हाथरस का रहने वाला है और इसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर फर्जी नंबर प्लेन ( DL4SDJ8910) लगाकर घूम रहा था, जिसे पुलिस ने चेकिंग को दौरान पकड़ लिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now