पप्पू यादव की गिरफ्तारी ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ और ‘भयावह साजिश’

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिफरे राहुल-प्रियंका (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


पटना। बिहार में NEET उत्तीर्ण छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में उठ रही आवाजों को दबाने के प्रयासों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

राहुल बोले- यह इंसाफ का सवाल, राजनीति नहीं

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि पटना में NEET आकांक्षी की संदिग्ध मौत और उसके बाद की कार्रवाई ने सिस्टम की सड़ांध को उजागर कर दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि जब परिजनों ने न्याय मांगा, तो भाजपा-NDA का पुराना मॉडल सामने आया- केस को भटकाओ, पीड़ितों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को संरक्षण दो। उन्होंने कहा कि इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने बेटी को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई और उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ है। राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह किसी एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करता है, जहां बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता आंखें मूंदे बैठी है।

यह भी पढ़ें : फडणवीस नहीं, अब राज्य में ‘फसनवीस सरकार’ नाना पटोले का तीखा हमला

प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने शनिवार सुबह पप्पू यादव से फोन पर बात की और उन्हें अच्छा वकील रखने की सलाह दी। प्रियंका ने एक्स पर लिखा कि पटना के हॉस्टल में छात्रा के साथ हुआ अपराध झकझोर देने वाला है। उन्होंने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि FIR से लेकर जांच तक सब कुछ संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और अब पटना… जहां भी महिलाओं पर अत्याचार होता है, भाजपा सरकारें आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को इसी ‘असंवेदनशील रवैये’ की कड़ी बताया।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में शिफ्ट किए गए पप्पू यादव

बता दें कि इस बीच, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। शुरू में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (IGIMS) में रेफर कर दिया गया। पुलिस को उनके घर पर कस्टडी लेने पहुंची थी, तब यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर जताया था।

पुलिस ने बताई गिरफ्तारी की वजह

बता दें कि पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (शहर) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पप्पू यादव को 1995 के एक कथित जमीन विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला गर्दनीबाग थाने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में ट्रायल चल रहा था और यादव को तय तारीख पर पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। यह केस पुराने IPC की धाराओं (419, 420, 468, 448, 506 और 120B) के तहत दर्ज था, जिसे अब नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) में बदल दिया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.