ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने निर्माणाधीन बिजली घर से उपकरण और सामान चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, वारदात में इस्तेमाल की गई ईको कार और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
निर्माणाधीन बिजली घर से चोरी का मामला
पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई को थाना दनकौर में एक वादी द्वारा निर्माणाधीन बिजली घर से अज्ञात बदमाशों द्वारा सामान चोरी किए जाने की सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मामले में कुछ आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन देव उर्फ मलूका पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार उर्फ पण्डत पुत्र श्री कृष्ण और मोन्टी कुमार पुत्र सुन्दर सिंह को सलारपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों को ईको कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 DF 4463 के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, इसी वाहन का इस्तेमाल चोरी की वारदात में किया गया था।
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य कार्रवाई के दौरान 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
बता दे कि 9 जुलाई को थाना दनकौर पर वादी मुकदमा द्वारा निर्माणाधीन बिजली घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा सामान चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कर ली गई थी।
जिसके आधार पर शुक्रवार को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये आरोपी सचिन देव उर्फ मलूका पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार उर्फ पण्डत पुत्र श्री कृष्ण और मोन्टी कुमार पुत्र सुन्दर सिंह को सलारपुर गोल चक्कर के पास ईको कार रजि0 नं0 यूपी 16 डीएफ 4463 के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया था।

























