नोएडा पुलिस ने वाहनों की ईसीएम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस द्वारा वाहनों से कीमती ईसीएम चोरी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से चोरी किये हुये कुल 12 ईसीएम व गाड़ियों के ईसीएम खोलने के औजार बरामद किया गया है। बता दे कि दिनांक 2 नवंबर 2024 को वादी द्वारा थाना फेस-3 पर सूचना दी गई थी कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ियों के ईसीएम किन्ही अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 370/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

बुधवार (6 नवंबर24) को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गढ़ी गोल चक्कर से पर्थला की ओर जाने वाले एफएनजी सर्विस रोड के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त आदिल उर्फ पीतल पुत्र बहाव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 12 ईसीएम, गाड़ियों के ईसीएमखोलने के औजार L-KEY 02, बोल्ट खोलने की चाबी-01, पेचकस-01, प्लास-01 व 820 रुपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त के अन्य साथी मौके पर फरार हो गये है जिनकी तलाश की जा रही है।

अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर एनसीआर क्षेत्र में रात्रि के समय सुनसान जगहो पर खड़े वाहनो के ईसीएमचोरी किये जाते है। इसके द्वारा पूर्व में रैकी की जाती है और सुनसान स्थलों पर खड़े चार पहिया वाहनो को चाबी व पेचकस की सहायता से बोल्ट/गेट खोलकर ईसीएम को चोरी करके विभिन्न दुकानो पर बेचे जाते है। आपराधियो द्वारा ईसीएम को कोड भाषा में पीतल के नाम से बताकर बेचा जाता है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैंने व मेरे अन्य दो साथियों ने मिलकर 04-05 दिन पहले रात्रि में ट्रांसपोर्ट नगर नोएडा व गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में खडे ट्रको व कार के ईसीएम चोरी किए थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now