दिल्ली एनसीआर के शातिर बदमाश को नोएडा पुलिस ने दबोचा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और बता दे कि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात को थाना सेक्टर-24 की पुलिस ग्राम चौड़ा सेक्टर-12/22 के पास चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और मदर डेयरी गंदा नाला सेक्टर-11 नोएडा के पास बदमाश मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गया। जिसमें गिरने के बाद बदमाश ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

बता दे कि घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला निवासी जेजे कैंप तिगरी, थाना संगम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है। जिसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और थाना फेस-1 नोएडा से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है। दिलशाद पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now