स्थापना दिवस के लिए नोएडा ने किया भाजपा प्रदर्शनी का उदघाटन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा स्थापना दिवस के चलते एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ये प्रदर्शनी सेक्टर 116 भाजपा कार्यालय, नोएडा में प्रदर्शित की गई। इसका उद्घाटन माननीय लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह और माननीय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य तथा पार्टी की विकास यात्रा के अहम किरदारों को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। माननीय लोग निर्माण मंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल ही नहीं अपितु देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने में अहम भागीदारी निभाने वाला राजनीतिक दल भी है इसीलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 चुनाव की तैयारी के साथ-साथ लोक कल्याण का भी संकल्प लें।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा अपने सांगठनिक प्रतिबद्धता तथा लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसका श्रेय हर कार्यकर्ता की मेहनत तथा समर्पण को जाता है, इस विकास यात्रा को और भी आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील भी कि वह प्रदेश सरकार की नीति और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर युद्धवीर चौहान, उमेश त्यागी, अमित त्यागी, डिंपल आनंद, रवि यादव, पूनम सिंह, भूपेंद्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मनीष शर्मा, चमन अवाना, विनोद शर्मा, प्रदीप चौहान, राम किशन यादव, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा भूपेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now