Nari Shakti Award: 19 मार्च को चाम्पा में करेगा कार्यक्रम का आयोजन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला दिवस पर सम्मान समारोह एवं देव सेवा अनाथ आश्रम के बच्चों के टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 मार्च को चाम्पा में होगा। नई उड़ान फॉउंडेशन की डॉयरेक्टर उषा शर्मा पंकज कुमार ने बताया कि देवसेवा अनाथ आश्रम के बच्चों के टैलेंट शो में 3 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चे एक बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे जो की एक चैरिटी शो है। नई उड़ान फॉउंडेशन इन बच्चों के अंदर छिपि प्रतिभा को नया मंच देगा।

उषा शर्मा ने बताया कि नई उड़ान फॉउंडेशन पिछले दस साल से मूक बधिर, दृष्टिहीन, हैंडिकैप्ड, अनाथ बच्चों के साथ ही ट्रांसजेंडर लोगों को भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म देकर उन्हें आगे लाने का काम करता आ रहा है। अब चाम्पा के अनाथ आश्रम के बच्चे अपना टैलेंट 19 मार्च को इस मंच पर दिखाएंगे। इसके साथ ही एक एजुकेशन क्लास भी रखी गई है जिसमें मुंबई की डॉक्टर प्रज्ञाना वेदांत पीएचडी द्वारा एडवांस तकनीक से लोगों को इस्की का नॉलेज दिया जाएगा। उषा शर्मा ने बताया कि और बहुत सारे ऐसे मॉडल है जिन्हें हमारे स्टेज में फैशन शो और मॉडलिंग करने का मौका मिलेगा। इसमें 15 साल से 40 साल तक की लड़कियों महिलाएं शामिल हो सकती है।

उन्होने बताया कि 8 मार्च वूमेंस डे के उपलक्ष में नारी शक्ति अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। ऐसी नारी जो घर भी संभालती है बच्चे परिवार पति के साथ बाहर जाकर काम करती है या घर से ही बिजनेस करती है और अपने पैर पर खड़ी है। दूसरा ऐसी हाउसवाइफ जो दिन रात अपना पूरा समय अपने घर परिवार में देती है ऐसी नारी को हम सम्मानित करेगे। जो अपने पार्लर के फील्ड में 5 साल 10. व 15 साल 25 साल से पार्लर का काम कर रही हैं उन्हें भी हम सम्मानित कर रहे हैं।

तो ऐसी सभी महिलाओं और ब्यूटीशियनो को हम उन्हें स्टेज में सम्मानित करेंगे। उन्हें सम्मानित करने के लिए हमारी स्टेज में अनुपमा फेम सीरियल की एक्ट्रेस निशि सक्सेना (डिंपी) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिन्हें लगता है कि वे यह सम्मान की हकदार हैं तो वह कांटेक्ट कर अपना नाम दर्ज करवा सकती है। सम्मान समारोह को ऑर्गेनाइज करने नई उड़ान फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा पंकज कुमार कोऑर्डिनेटर एकता यादव, मानवी यादव और नई उड़ान फाउंडेशन की टीम प्रयास में जुटी हुई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now