movie fukrey 3: एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘फुकरे 3’ दिसंबर 1 को देगी दस्तक

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट की बेहद पॉपुलर फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म अपनी 10 वीं एनीवर्सरी के खास मौके पर यानी 1 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जो कि दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है।

लंबे इंतजार के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आखिरकार ‘फुकरे 3’ के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट का खुलासा किया है। इससे पहले आए फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स ने सालों से लोगों का अपार प्यार और सफलता हासिल की है। ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने दर्शकों को बांधे रखा था और 2013 और 2017 में बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के रूप में उभरी थी। इस साल ये मजा तिगुना होने जा रहा है क्योंकि ‘फुकरे 3’ के आइकोनिक कैरेक्टर्स फिर से स्क्रीन्स पर अपनी जोरदार वापसी कर रहें है।

ऐसे में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘फुकरे 3’ एक और गुदगुदाने वाला और कभी न भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। इस फिल्म को टैलेंटेड मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया हैं और वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

वहीं इस फ़्रैंचाइज़ी की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने फुकरे की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की योजना बनाई है, जिससे प्रशंसकों को पुरानी यादें एंजॉय करने और इस खास मौके का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। बता दें, ‘फुकरे’ ने हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय देसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म ने चूचा, हनी, पंडित जी, भोली पंजाबन, लाली जैसे आइकोनिक किरदारों की एक लाइनअप पेश की है, जो सभी अब फुकरे 3 के लिए स्क्रीन पर फिर से आने के लिए तैयार हैं।

वैसे एक्सेल एंटरटेनमेंट जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाना जाता रहा है जिसने अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ हमेशा दर्शकों को लुभाना जारी रखा है। अब ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म फुकरे 3 की रिलीज डेट के साथ सामने आया है जोकि 1 दिसंबर 2023 है। इसी के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर जुगाडू बॉयज़ के एडवेंचर को देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now