विधायक नोएडा पंकज सिंह ने नोएडा के निवासियों के साथ जनसंपर्क किया

ऋषि तिवारी


नोएडा। ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सेक्टर 74, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सेक्टर 76, आम्रपाली प्रिंसली इस्टेट सेक्टर 76, सेठी मैक्स रोयल सेक्टर 76, क्लियो काउंटी सेक्टर 121, अजनारा होम्स सेक्टर 121, प्रतीक लोरेल सेक्टर -120 एवं गौर ग्रैन्डयोर सेक्टर 119 में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और साथ ही मौक़े पर मौजूद प्राधिकरण के कर्मचारियों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज के सभी कार्यक्रमों में सोसाइटीज से भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। समस्याओं में मुख्यतय फ़्लैटों की रजिस्ट्री,पेयजल संकट, सड़क की मरम्मत, ट्रेफ़िक जाम, स्पीड ब्रेकर आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या और अतिक्रमण रहा जिसको वहां के स्थानीय निवासियों ने विधायक के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

माननीय विधायक ने कहा कि आप सभी की बात सुनना व उनकी समस्याओं का समाधान करना हमेशा से प्राथमिकता रही है। उन्होंने वहां मौजूद सभी समस्याओं से संबंधित विभागों को निर्देश भी दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now