प्राधिकरण के सीईओ से मिले मीडिया क्लब के पदाधिकारी

ऋषि तिवारी


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम से शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने मुलाक़ात की, मुलाक़ात के दौरान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकेश एम से चर्चा कर इस संबध में उन्हें ज्ञापन दिया। इस दौरान अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सीईओ को अवगत कराया कि शहर में ख़बर एकत्र करने के लिए पत्रकारों एवं छायाकारों को अलग अलग जगह घूमना पड़ता है और वाहन पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है।

अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी का तीखा प्रहार

समस्या को सुनने के बाद सीईओ ने जल्द से जल्द क्लब के सदस्य पत्रकारों के लिए पार्किंग सुविधा निःशुल्क कराने का आश्वासन दिया, वहीँ सीईओ के समक्ष नोएडा मीडिया क्लब के सेक्टर 29 स्थित भवन को क्लब के नाम पर स्थाई आवंटन कराए जाने की बात भी रखी गयी जिसको लेकर उन्होंने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को पारित कराने की बात कही। मुलाक़ात के दौरान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी के सम्मुख पत्रकारों की अन्य समस्याओं को भी रखा,जिन्हें उनके द्वारा जल्द से जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात के दौरान महासचिव जयप्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष अमित चौधरी,सचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष मनोज वत्स उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now