अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी का तीखा प्रहार

केजरीवाल ने दिया चुनावी चैलेंज (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है। अदालत ने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद भाजपा और आप पार्टी एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हो गए हैं।

‘भ्रष्टाचार के बहुत हाथ-पैर होते हैं’: मनोज तिवारी

कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के बहुत हाथ-पैर होते हैं। जब से आप पार्टी के नेताओं पर आरोप लगे हैं, तब-तब यह बात सामने आई है कि ये लोग सबूत मिटाने में एक्सपर्ट हैं। तिवारी ने कहा कि अदालत के आज के फैसले से वे हैरान हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि झूठ हारेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “केजरीवाल की सच्चाई पूरी दिल्ली को पता है। अगर दिल्ली की आबकारी नीति में गड़बड़ी नहीं थी, तो केजरीवाल ने इस नीति को क्यों हटाया? यह एक बड़ा सवाल है। हम बार-बार कहते थे कि सबूतों से छेड़छाड़ होगी।”

स्पोकन फेस्ट में ‘द मेहता बॉयज़’ को मिला जबरदस्त अपलॉज़

सीबीआई ऊपरी अदालत जाएगी: भाजपा सांसद

मनोज तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह निचली अदालत का फैसला है। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत रद्द की थी, जिसका मतलब था कि मामले के खिलाफ सबूत थे। अब सीबीआई ऊपरी अदालत जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी सबूत पक्के हैं और हमें पूरा भरोसा है कि घोटालों में शामिल अपराधी हारेंगे।”

दो लोगों ने पार्टी खत्म करने की साजिश रची’: केजरीवाल

वहीं, कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट ने अपने 600 पेज के ऑर्डर में कहा है कि इस मामले में केस चलाने लायक जरा भी सबूत नहीं है। दो लोगों (पीएम मोदी और अमित शाह) ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की यह साजिश रची थी केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं।

दिल्ली चुनाव का चैलेंज और कांग्रेस पर हमला

अपने बयान में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में फिर से चुनाव कराने का चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी को दिल्ली में फिर से चुनाव कराने का चैलेंज देता हूं। अगर उन्हें 10 से ज्यादा सीटें मिलीं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। केजरीवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा, “मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, अरविंद केजरीवाल जेल गए, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी या सोनिया गांधी जेल गए? कांग्रेस क्या कह रही है? क्या उन्हें कोई शर्म नहीं है?

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now