भाजपा पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक को लेकर बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की एक (पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल ) तक को लेकर बैठक का आयोजन आशीर्वाद पैलेस साकीपुर में किया गया जिसमें मुख्यातिथि क्षेत्रीय महामंत्री मान्य हरीश ठाकुर व क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स जी रहे बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर भारत को विकसित भारत बनाने में आगे बढ़ रहा है इस अप्रीतम कार्यकाल में भाजपा का 45 वाँ स्थापना दिवस बड़े इस स्तर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज झंडा लगाकर ध्वज के साथ सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी फॉर विकसित भारत हैशटैग के साथ पोस्ट करना ज़िला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी जिला कार्यालय पर लगायी जायेगी सात अप्रैल को को प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजली सात अप्रैल से 12 अप्रैल गाँव चलो अभियान पर कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रवास होगा आठ अप्रैल और नौ अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होंगे।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर को एक ऊर्जावान नौजवान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को पार्टी ने काम करने के लिये भेजा है उनके साथ मिलकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी संगठन और केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के कार्य में लगेंगे जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन के कार्यक्रम पार्टी 6 अप्रैल स्थापना दिवस 7 अप्रैल को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीन दयाल उपाधाय जी व भारत माता को पुष्पांजली सभी 1116 बूथों पर गाँव चली अभियान, सक्रिय सदस्य सम्मेलन से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक सभी कार्यक्रमों को हम सब पार्टी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी वीरेन्द्र भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य राज नागर रजनीं तोमर जितेंद्र भाटी बिमल पुंडीर जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा अनीता गौतम गुरुदेव भाटी पंकज रावल इन्द्र नागर अजय निगम पवन त्यागी अर्पित तिवारी सचिन शर्मा मनोज प्रधान इन्द्रजीत टाइगर दिनेश भाटी राज सिंह प्रधान संजय भाटी रवि जिन्दल अरुण प्रधान मनोज प्रधान विजय रावल अशोक रावल श्यामवीर भाटी हरिदत्त शर्मा महेंद्र नागर आदि जिला इकाई मंडल इकाई मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बैठक में उपस्थित रहें

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now