नोएडा में मेरठ प्रान्त वाणिज्य विषय की बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा।  शनिवार को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में मेरठ प्रान्त वाणिज्य विषय की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेरठ प्रान्त के विभिन्न विद्यालयों से वाणिज्य विषय के अध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाणिज्य विषय के शिक्षण, गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में श्रीमान प्रदीप कुमार जी (प्रान्त संगठन मंत्री, मेरठ प्रान्त), श्रीमान विशोक जी (प्रदेश निरीक्षक), श्रीमान महेश जी (शैक्षिक प्रमुख), श्रीमान सोमगिरि गोस्वामी जी (प्रधानाचार्य) सहित मेरठ प्रान्त के वाणिज्य विषय के अध्यापक उपस्थित रहे।

पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किए गए विषयगत कार्य

बैठक के दौरान वाणिज्य विषय के अध्यापकों द्वारा पीपीटी (PPT) के माध्यम से अपने विषय में किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए वाणिज्य विषय के शिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

बैठक में सभी अध्यापकों को 7 समूहों में विभाजित किया गया। समूहवार चर्चा के दौरान वाणिज्य विषय को लेकर आगामी शैक्षिक योजनाओं, गतिविधियों और कार्यों के संबंध में अध्यापकों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सभी समूहों ने विषय के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण कौशल-विकास को ध्यान में रखते हुए अपने विचार साझा किए।

प्रदीप कुमार जी ने किया मार्गदर्शन

बैठक के अंत में श्रीमान प्रदीप कुमार जी, प्रान्त संगठन मंत्री, मेरठ प्रान्त ने सभी अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयार करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उनमें ऐसी क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना चाहिए कि वे रोजगार प्राप्त करने वाले के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में उद्यमिता, रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। बैठक में वाणिज्य विषय के अध्यापकों ने आगामी कार्ययोजना को लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेरठ प्रान्त वाणिज्य विषय की बैठक में हुए विचार-विमर्श को विषय शिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now