भाजपा नोएडा के सभी मंडलों एवं बूथों पर मन की बात सुना

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या 524, शक्ति केंद्र सोरखा जाहिदाबाद में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर और मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों के साथ महुआ के फूलों से तैयार कुकीज और गुजरात के कृष्ण कमल की प्रेरक कहानी साझा की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों, नवाचार और देश की विविध सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जुड़े विषयों को भी सामने रखा।

जन औषधि केंद्रों से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्रों की चर्चा करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जल संरक्षण के लिए लोगों से की अपील

मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए देशवासियों से जल संचय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रहण और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करके जल संकट को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी कार्यकर्ताओं ने जोर दिया।

सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

आज विभिन्न मंडलों में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में गोपाल गौर, प्रमोद बहल, भूपेश चौधरी, अजीत पांडे, नमिता चौबे, महेंद्र शर्मा, कपिल मेहरा, कल्याणी तिवारी, अशोक यादव, अनिल मास्टर, रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और जल संरक्षण तथा जन स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now