ऋषि तिवारी
नोएडा। विवार को रेस्टोरेंट में खाना खाने आए एक कपल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
रेस्टोरेंट में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रविवार को वादिया अपने पति उस्मान पुत्र जहांगीर, उम्र करीब 23 वर्ष के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बातचीत से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंच गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान पति उस्मान ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की और आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सेक्टर-20 पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले घायल पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के अंदर आरोपी उस्मान पुत्र जहांगीर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वह चाकू बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पत्नी पर हमला करने में किया गया था। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


























