शिवा’स की सिल्वर जुबली ओपनिंग पर मधुर भंडारकर-इहाना ढिल्लों का जलवा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। शिवा’स सैलून की मुम्बई में सिल्वर जुबली कंप्लीट हो गई है। मायानगरी मुम्बई के अंधेरी ईस्ट में आज शिवा’स के 25वें फैमिली सैलून का उद्घाटन हुआ जहां मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर थे। अभिनेत्री इहाना ढिल्लों, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी,अशोक धामंकर सहित इस लांच के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियां स्पेशल गेस्ट्स के रूप में पहुंची। चांदनी बार और पेज थ्री जैसी फ़िल्मों के डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इस 25वीं ब्रांच की ओपनिंग की। हेयर स्टाइलिस्ट शिवराम भंडारी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने इस लांच के अवसर पर कहा कि शिवा को मैं अपना भाई और दोस्त मानता हूं। मुंबई में इस 25वें सैलून की ओपनिंग पर मैं उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं देता हूं। वह बड़ी मेहनत और लगन से अपना कार्य कर रहे हैं। हमारी कामना है कि जल्द ही इसके 50 सैलून खुल जाए और हम गोल्डन जुबली मनाएं। हम तो चाहेंगे कि मुम्बई के अलावा पूरे देश में उनके सैलून खुलें। मैं उन के लगभग हर सैलून के उद्घाटन पर आता हूं। मैं दरअसल उनके लिए लकी चार्म भी हूं और इस ब्रांड का अन-ऑफिशियल एंबेसडर भी हूं।”

हिंदी सिनेमा के साथ साथ पंजाबी सिनेमा में भी सक्रिय अभिनेत्री इहाना ढिल्लों ने शिवा’स के 25वें फैमिली सैलून की ओपनिंग पर शिवा को ढेरों शुभकामनाएं दीं। योगेश लखानी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। शिवाराम भंडारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई से सटे ठाणे में एक छोटी सी नाई की दुकान से शुरुआत करने वाले शिवा आज अपने ब्रांड शिवा’स नाम के तहत 25 सैलून, स्पा और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की एक श्रृंखला के मालिक हैं। जिनकी जिंदगी काफी प्रेरणादायक है। उन पर लिखी गई किताब “स्टाइलिंग ऑन द टॉप” शिवा के अनोखे सफर, उनके संघर्षों और फिर आज तक की यात्रा को बयान करती है। शहर भर में फैले शिवा के सैलून में बॉलीवुड हस्तियों और कॉरपोरेट जगत के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now