कोलकाता: पीएम मोदी की रैली से पहले TMC-BJP में हिंसक भिड़ंत, कई घायल

पथराव में भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई घायल (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Kolkata News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर कोलकाता में भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से कुछ घंटे पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें भाजपा (BJP) के नॉर्थ कोलकाता जिला अध्यक्ष समेत कई लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के वाहनों पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई और हालात हिंसक हो गए। इस रास्ते में गिरीश पार्क इलाके में स्थित बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा का कार्यालय भी इस हिंसा का निशाना बना।

TMC का आरोप

तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंत्री डॉ. शशि पांजा ने भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने उनके आवास और कार्यालय पर हमला किया। उनका आरोप है कि बाहरी लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया और भाजपा (BJP) समर्थकों को ले जा रही बसों में पत्थर भरे हुए थे, जिनका इस्तेमाल हमले में किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में कई TMC कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : राजपाल यादव का ‘छोटा डॉन’ अवतार बना वायरल

भाजपा (BJP) का वार-तोड़ जवाब

वहीं, भाजपा (BJP) ने TMC के आरोपों का खंडन करते हुए उलटा हमले का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि TMC कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके वाहनों पर पत्थर फेंके, जिससे कई भाजपा (BJP) कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस घटना में भाजपा (BJP) के नॉर्थ कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्नाय घोष भी घायल हो गए।

पुलिस ने किया अतिरिक्त बल का इंतजाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। गिरीश पार्क और आसपास के इलाकों में हालात को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हिंसा में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है ताकि आगे किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now