संध्या समय न्यूज
Filme News : बॉलीवुड के जानेमाने कॉमेडी किंग राजपाल यादव आजकाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद अब वह फिल्मी दुनिया में जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। राजपाल यादव ने अपने फैंस के लिए एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जो देखने वालों को हैरान कर रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुराने ‘छोटा डॉन’ के अवतार में नजर आ रहे हैं।
सलमान-शाहरुख को पीछे छोड़ेगी एक्शन
वीडियो में राजपाल यादव की एक्शन भरी अदाकारी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इस वीडियो में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस तान्या मित्तल भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वीडियो की कहानी और एक्शन इतना जबरदस्त है कि देखने वालों को बड़े सितारों जैसे सलमान खान और शाहरुख खान की एक्शन फिल्में भी फीकी पड़ने लगती हैं। राजपाल इस वीडियो में तान्या मित्तल की जान बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ फ्लॉप, जानें लाइफटाइम कलेक्शन?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ से वापसी
इससे पहले, जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने अपनी पहली फिल्म का ऐलान किया है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में राजपाल यादव के अलावा परेश रावल भी नजर आए हैं। फैंस को इस फिल्म में राजपाल और परेश रावल का वह पुराना कॉमेडी अवतार देखने को मिल रहा है, जिसके लिए वह हमेशा से जाने जाते हैं। बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में गाड़ी निकालना होगा महंगा! ‘कंजेशन प्राइसिंग’ लागू करने की तैयारी
क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव काफी समय से कानूनी उलझन में फंसे हुए थे। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की बेल दी थी। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है।
View this post on Instagram


























