नोएडा स्टेडियम में धूम मचाने आया जीवाईटी इंडिया का नुक्कड़ नाटक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-21A स्थित नोएडा स्टेडियम में GYT INDIA परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को एक साथ चुनाव कराने के लाभों से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया GYT इंडिया परिवार के अध्यक्ष ध्रुव प्रजापति ने कहा, “मैं एक युवा हूं और मुझे लगता है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की नीति से देश के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी। इससे वे राजनीति और राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।”

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और जीवाईटी इंडिया परिवार के इस प्रयास की सराहना की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एक देश, एक चुनाव के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने जीवाईटी इंडिया परिवार को उनकी इस पहल के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवाईटी इंडिया परिवार का यह प्रयास निश्चित रूप से देश के लिए एक अच्छा कदम होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने GYT इंडिया परिवार की इस पहल की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को बल मिलता है। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक संदेश लेकर आया, बल्कि युवाओं को जागरूक करने और उन्हें देशहित में सोचने के लिए प्रेरित भी किया। GYT INDIA परिवार की यह पहल निश्चित रूप से एक सराहनीय कदम है, जिसने सभी के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ी

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now