दिल्ली में एक नया विश्वास जगाने के लिए भाजपा की सरकार को लाना जरूरी : पीएम मोदी

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत संबोधित किया और इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

अबकी बार दिल्ली में एक नया विश्वास जगाने के लिए भाजपा की सरकार को लाना जरूरी
बता दे कि पीएम मोदी ने कहा है कि पिछले 25 सालों में दिल्ली में जो पीढ़ी जन्मी है, उसको बर्बादी के अलावा कुछ देखने को नहीं मिला है और अबकी बार दिल्ली में एक नया विश्वास जगाने के लिए भाजपा की सरकार को लाना जरूरी है। हमारी माताएं बहने चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए इलेक्शन कैंपेनिंग की जिम्मेदारी आगे बढ़कर निभा रही हैं और दिल्ली में 5 फरवरी के दिन ठंड चाहे कितनी भी हो हमें अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लेकर आना है। सुबह से ही हमें मतदान की तीव्रता को बढ़ाकर रखना है। आपदा को हटाने के लिए चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करना जरूरी है।

पीएम मोदी का आप पार्टी पर आरोप
पीएम मोदी ने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहा बहनों भाइयों आपदा सरकार ने लोगों से झूठे वादे करके जहां से मैं लेकर के वोट ले लिया और दिल्ली में कोई काम नहीं किया गया। दिल्ली में भाजपा की सरकार डबल इंजन वाली सरकार बनेगी, तभी दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी। मोदी ने कहा कि 14-15 साल कांग्रेस की सरकार देखी, फिर बीते 11 साल से आप-दा को भुगता 25 साल बहुत बड़ा समय होता है. इसलिए जन सामान्य यह कह रहा है कि आप-दा को हटाकर रहेंगे, भाजपा को लाकर रहेंगे।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम
भाजपा द्वारा निचली सतह पर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान शुरू किया गया जो अभी भी जारी है। इस अभियान की शुरुआत खुद पीएम नरेंद मोदी ने शुरूआत की थी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मोके पर पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now