घरेलू गैस का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना बिसरख नोएडा पुलिस व जिला आपूर्ति की संयुक्त टीम द्वारा घरेलू गैस का अवैध कारोबार करने वाला 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से41 घरेलू सिलेन्डर व 5 कमर्शियल सिलेन्डर कुल 46 सिलेन्डर व अन्य सामान बरामद किया गया है।

बता दे कि सोमवार को थाना बिसरख पुलिस व जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा छापा मारा गया तो अभियुक्त विरेन्द्र कुमार, संजय कुमार व सोनू कुमार की एजेन्सियों से कुल 41 घरेलू गैस सिलेन्डर व 05 कमर्शियल गैस सिलेन्डरों की बरामदगी व अन्य अवैध सामान की बरामदगी की गयी तथा जिलाधिकारी महोदय के अनुमति के उपरान्त रजनी चौधरी पूर्ति निरीक्षक दादरी की लिखित तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम बनाम गया जिसमें विरेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी ग्राम नया हैबतपुर थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर, संजय कुमार पुत्र कंछीराम निवासी ग्राम नया हैबतपुर थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर और सोनू पुत्र कंछीराम निवासी ग्राम नया हैबतपुर थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर पंजीकृत करते हुये अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र राजवीर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now