कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली में अवैध टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़

गंदगी में चल रही थी नकली टूथपेस्ट की फैक्ट्री, मालिक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में नकली उत्पादों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महावीर विहार इलाके में चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर उसका भंडाफोड़ किया, जहां अत्यंत गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में नामी ब्रांड्स की नकली टूथपेस्ट तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, कच्चा माल और मशीनरी के साथ फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है।

ये था गिरोह का शातिराना तरीका

क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। आरोपी सबसे पहले बेहद सस्ते और अस्वच्छ तरीके से स्थानीय पेस्ट तैयार करते थे। इसके बाद उस पेस्ट को बाजार से जुगाड़े गए नामी ब्रांड्स के खाली ट्यूबों में भर दिया जाता था। फिर मशीन के जरिए उन्हें सील करके ऐसे पैक किया जाता था कि कोई भी आम उपभोक्ता उसे असली समझ ले।

यह भी पढ़ें : मुंबई: पत्नी ने पति पर चलाया चाकू, अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया कि इस तरह के नकली और गंदे उत्पाद न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ आर्थिक धोखाधड़ी है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

2 अप्रैल को मिली थी गुप्त सूचना, फिर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस को 2 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि महावीर विहार स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली टूथपेस्ट का उत्पादन हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड की। छापेमारी के दौरान मौके पर 6 मजदूर ट्यूब फिलिंग और पैकिंग का काम करते हुए पकड़े गए। जांच में सामने आया कि वहां बिना किसी लाइसेंस और बिना किसी सुरक्षा मानकों के यह अवैध धंधा चल रहा था।

फैक्ट्री से इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

छापे के दौरान पुलिस ने एक ट्यूब फिलिंग और सीलिंग मशीन, करीब 1800 भरे हुए नकली ट्यूब, 10 हजार से अधिक खाली ट्यूब (नामी ब्रांड्स के), 1200 से ज्यादा पैक्ड (बक्सबंद) ट्यूब, करीब 130 किलो नकली पेस्ट (कच्चा माल), 50 किलो से ज्यादा पैकेजिंग कार्टन, हजारों ट्यूब के कैप, ग्लू और हीटिंग गन इन चीजों को बरामद किया है।

मालिक गिरफ्तार, पुलिस जुटी अन्य आरोपियों की तलाश में

जांच के बाद इस अवैध फैक्ट्री के मालिक की पहचान हरी ओम मिश्रा के रूप में हुई, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने इस गोदाम को किराए पर लेकर यह अवैध धंधा शुरू किया था और वह लंबे समय से बाजार में नकली उत्पादों की सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now