गुरुग्राम शॉकर: पति ने पत्नी और 4 बच्चों को दिया जहर, खुद की काटी नस

Gurugram news: घर के अंदर जाते ही पुलिस के होश उड़ गए। वहां पांच लोगों के शव पड़े थे, जबकि पति खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा था। पुलिस ने तुरंत उसे चेक किया तो उसकी धुंधली सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, हैरान कर देने वाले थे हालात (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

  • गुरुग्राम में परिवारिक संकट का खौफनाक अंत
  • पति ने परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतारा
  • गुरुग्राम में एक ही परिवार के 5 शव घर में मिलने से मचा हड़कंप
  • पति ने जहर देकर पत्नी और बच्चों को मारा
  • पुलिस ने घर से बरामद किए 5 शव

Gurugram news: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां वजीरपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव एक घर के अंदर से बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि परिवार के मुखिया ने ही अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) को जहर देकर मारने के बाद खुद की कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

कैसे हुई यह दरिंदगी?

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार (2 मई) रात करीब 8 बजे की है। कथित तौर पर आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी और चारों बच्चों को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों और पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद, उसने अपनी कलाई काट ली।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

इस हृदयविदारक घटना का पता तब चला जब रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच पड़ोसियों को कुछ संदेहास्पद गतिविधि या शोर-शराबा होने की जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) और स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

घर के अंदर जाते ही पुलिस के होश उड़ गए। वहां पांच लोगों के शव पड़े थे, जबकि पति खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा था। पुलिस ने तुरंत उसे चेक किया तो उसकी धुंधली सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

फोरेंसिक टीम जुटी सबूत जुटाने में

घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम ने घर की हर कोने की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सबूत और सभी के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं, ताकि मामले की परतें खोली जा सकें।

क्या है वारदात का मकसद?

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पारिवारिक कलह, कोई आर्थिक संकट या फिर मानसिक तनाव इस घटना का कारण है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जब तक आरोपी की हालत में सुधार नहीं होता और वह बोलने की स्थिति में नहीं आता, तब तक सही कारणों का पता नहीं चल सकता।

इस मामले में ACP और स्थानीय थाना प्रभारी की निगरानी में जांच तेजी से चल रही है। पुलिस पड़ोसियों और परिवार के रिशेदारों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस दर्दनाक घटना की असल वजह सामने आ सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now