Delhi News: दिल्ली के ऐतिहासिक ताज पैलेस में आयोजित ‘7वें सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ में वरिष्ठ पत्रकार रीमा गौतम को उनके उत्कृष्ट कार्यों और असाधारण योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड उनके पेशेवर जीवन में उपलब्धियों और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को सराहने के लिए दिया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान पत्र और अवॉर्ड से नवाज़ते हुए उनके काम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
सैन्य अधिकारियों और दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाई गरिमा
इस भव्य समारोह की सबसे खास बात रही देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मंच को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से रोशन किया। इसके अलावा देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित चिकित्सक, बड़े उद्योगपति, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज नेत्तृत्वकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता का पर्व
‘सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट’ का मूल उद्देश्य सेवा (Service), समर्पण (Dedication) और उत्कृष्टता (Excellence) के मूल्यों को समाज के हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इस मंच का उद्देश्य उन असाधारण व्यक्तियों को सामने लाना है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में नई मिसालें कायम की हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इस वर्ष के सम्मान सूची में शामिल होकर रीमा गौतम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगाव किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च पहचान दिला सकते हैं। उन्हें मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पत्रकारिता जगत के लिए भी एक गर्व का पल है।























