गोयनका-पंत की ‘गहमागहमी’ ने मचाई सनसनी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 142 रनों के बचाव करते हुए लखनऊ की टीम ने दिल्ली को शुरुआत में बैकफुट पर धकेल दिया था, लेकिन मैच पलटने के बाद मैदान पर जो नजारा दिखा, वह हार से भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। मैच खत्म होने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच मैदान पर तीखी बातचीत देखी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

शमी के ‘गोल्डन डक’ और 26/4 के शॉक के बाद दिल्ली ने पलटा खेल

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 142 रनों का टारगेट दिया। जवाब में दिल्ली की पारी एक बड़े ड्रामे से शुरू हुई। LSG के लिए डेब्यू कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर दिल्ली के कप्तान केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इसके बाद मोहसिन खान और प्रिंस यादव के तूफान ने दिल्ली को सिर्फ 26 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए।

यह भी पढ़ें : मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा, लेकिन यहीं से कमाल शुरू हुआ। ‘इम्पैक्ट सब’ समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रीज पर संभलते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली। समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर ताबड़तोड़ 70 रन जड़े, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों पर 39 रनों की अहम पारी खेली। इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 17.1 ओवर्स में ही मैच अपने नाम कर लिया।

मैदान पर दिखा ‘टेंशन’, गोयनका-पंत की बातचीत पर सस्पेंस

26/4 से मैच जीतना दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐतिहासिक रहा, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार कई सवाल छोड़ गई। मैच के खत्म होने के तुरंत बाद जो दृश्य देखने को मिला, वह चर्चा में बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में LSG के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर मैदान पर एक कोने में गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजीव गोयनका कुछ बातें कहते और अपने हाथों का इशारा करते दिख रहे हैं। इस दौरान ऋषभ पंत भी काफी गंभीर दिख रहे हैं और वह भी अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वीडियो में कोई आवाज नहीं है, लेकिन इस बॉडी लैंग्वेज और तल्ख अंदाज को देखकर फैन्स अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह बौखलाहट का नतीजा है, तो कुछ का कहना है कि गोयनका टीम की रणनीति और गेंदबाजी प्लान पर सवाल उठा रहे थे। याद रहे कि पिछले सीजन में भी गोयनका और केएल राहुल के बीच मैदान पर ऐसी ही एक बातचीत कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद राहुल को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था।

लखनऊ की गेंदबाजी में दिखी ‘कमी’

शमी की शानदार शुरुआत और फिर मोहसिन-प्रिंस के विकेट लेने के बावजूद लखनऊ के गेंदबाज मध्यम ओवरों में कसावट बनाए नहीं रख सके। कम स्कोर का बचाव करते हुए भी लखनऊ के गेंदबाजों ने काफी गेंदें गलत लाइन पर फेंकीं, जिसका फायदा दिल्ली के युवा बल्लेबाजों ने भरपूर उठाया।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now