दो पहिया वाहन चोरों का गिरोह गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस ने बुधवार को एक गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है यह गिरोह दो पहिया वाहनों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था और यह बीते दो से तीन महीनों में इस गिरोह द्वारा कई घटनाओं के अंजाम दिया गया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। जिसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने चोरी की 9 बाइकें भी बरामद की हैं।

नोएडा सेक्टर-113 पुलिस द्वारा नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकिल या दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों की पहचान अनुज और सचिन के तौर पर हुई है।

येअनुज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी अमित भाटी का किराए का मकान ग्राम सलारपुर थाना सेक्टर-39 नोएडा मूल पता ग्राम नंगला बक्श थाना सोरिख जिला कन्नौज का रहने वाला है। सचिन सोनी पुत्र संतोष कुमार निवासी गोयल कालोनी रामलीला मैदान भंगेल थाना फेस-2 का रहने वाला है। अनुज की उम्र 19 साल और सचिन की उम्र करीब 22 साल है। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दोनों के सेक्टर-112 के पास एफएनजी मोड़ पर से गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की गई हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल एक मोटर साइकिल भी मिली है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि ये लोग नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से दो पहिया वाहनों मोटर साइकिल या स्कूटी आदि को चोरी करते है। फिर कुछ दिन तक चुराए गये वाहनों को कहीं पर छुपा कर रख देते है तथा मौका पाकर चोरी किये गये दो पहिया वाहनों को कम दामों में किसी भी राह चलते व्यक्तियों को बेच देते है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now