मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग करने वाले गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट और चेन स्नैचिंग करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बाइक, लूट और चोरी के मोबाइल फोन के अलावा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को सिग्मा-1 बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पहले वाहन चोरी करता था और फिर उन्हीं चोरी के वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल लूट और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने में करता था।

गिरोह का सरगना विशाल, तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशनपुर गांव निवासी विशाल, राजस्थान निवासी राहुल, तुगलपुर गांव निवासी तरूण और सेक्टर-22 निवासी मनीष के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, विशाल गिरोह का सरगना है, जबकि राहुल, तरूण और मनीष उसके साथी हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में रेकी करने के बाद वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी की गई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

इसके बाद आरोपी इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने और सोने की चेन झपटने में करते थे। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान आरोपी हथियारों का भी इस्तेमाल करते थे।

सात चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद

बीटा-2 पुलिस ने आरोपियों के पास से सात चोरी की बाइक, लूट और चोरी के मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों और मोबाइल फोन के संबंध में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now