महिला दिवस पर फेलिक्स अस्पताल ने किया “नारी शक्ति ” वॉकेथॉन का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। महिलाओं की शक्ति, कर्तव्यपरायणता और सहनशीलता का जश्न मनाने के लिए फेलिक्स अस्पताल की ओर से महिला दिवस पर “नारी शक्ति ” वॉकेथॉन का आयोजन किया गया । फेलिक्स अस्पताल ने नोएडा की महान और सशक्त महिलाओं को मुख्य अथिति के रूप में बुलाया जो की नोएडा की हर महिला के लिए आदर्श है इसमें ऋचा अनिरुद्ध, डॉ. अंकिता राज, डॉ. शिखा शुक्ला ,कल्पना सहाय, पूर्णिमा जोशी, डॉ. विभा यादव लट्टा, श्रद्धा लोकेश, डॉ. हेमलता एवं डॉ. विनीता शामिल रहे|

फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि यह खास कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। फेलिक्स हॉस्पिटल की ऍम डी डॉ रश्मि गुप्ता ने बताया की महिला सशक्तिकरण का अर्थ सिर्फ अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now