नोएडा के वेयरहाउस हाऊस से चोरी करने वाले बदमाश मुठभेड़, गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में पुलिस ने वेयरहाउस से लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चोरी किए गए कुल 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामला सेक्टर-69 स्थित एक वेयरहाउस से 23 अगस्त की रात मोबाइल फोन चोरी किए जाने से जुड़ा है।

पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, थाना फेस-3 पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के दौरान पुष्पेंद्र पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम तिगरी, बिसरख, उम्र 23 वर्ष और गोलू पुत्र वाल्मीकि प्रसाद, निवासी तिगरी, बिसरख, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पुष्पेंद्र के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और चोरी किए गए 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो इस चोरी की वारदात में एक और आरोपी के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि काले नाम का एक अन्य बदमाश भी मोबाइल चोरी की इस घटना में शामिल था।

इसके बाद पुलिस ने काले को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से कुल 35 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-69 स्थित वेयरहाउस में 23 अगस्त की रात विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन चोरी किए गए थे। चोरी किए गए मोबाइल फोन की संख्या और उनकी कीमत को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली और कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

थाना फेस-3 पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में इनके साथ और कौन लोग शामिल थे तथा चोरी किए गए मोबाइल फोन को कहां खपाने की योजना थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now