संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा में आगामी शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन होगा। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर रोजगार मेले का आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मॉडल करियर सेंटर, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर करियर सर्विसेज (NICS) के सहयोग से किया जा रहा है। रोजगार मेले के दौरान देश के 40 से अधिक अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जो विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करेंगे।
दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल
आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. विकास धवन ने कहा कि इस रोजगार मेले के माध्यम से छात्रों को न केवल नौकरियों का अवसर मिलेगा, बल्कि वे कॉर्पोरेट दुनिया की अपेक्षाओं और कार्य संस्कृति को भी समझ सकेंगे। रोजगार मेला विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने एवं वर्किंग प्रोफेशनल से सीधे संवाद करने का अवसर भी देगा, जिससे उन्हें अपनी करियर को सही दिशा देने में मदद मिलेगी।
वहीं आईएमएस नोएडा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की प्रमुख आरती सभरवाल ने बताया कि संस्थान में आयोजित रोजगार मेला का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना है। रोजगार मेला के दौरान एनआईसीएस की डायरेक्टर इम्पलाइमेंट एम. लता गौतम के साथ आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. विकास धवन मौजूद रहेंगे। वहीं रोजगार मेला में दिल्ली एनसीआर के लगभग 50 उच्च शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेगें।

























