दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

झंडेवालां में डबल डेकर बस पलटी

Karol Bagh Bus Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब राजस्थान से आ रही एक डबल डेकर बस झंडेवालां हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, हादसे की सूचना रात लगभग 1 बजकर 8 मिनट पर मिली। राजस्थान से दिल्ली आ रही यह यात्री बस जब हनुमान मंदिर चौक के पास पहुंची, तो अचानक मेट्रो लाइन के नीचे आते ही वह असंतुलित हो गई। तेज रफ्तार के कारण बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

बचाव और राहत कार्य

बचाव अभियान के दौरान भारी-भरकम क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया और उसके नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर-2’ के तूफान के बीच अक्षय कुमार का बड़ा बयान

हादसे का कारण: तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी?

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। मोड़ पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप बस पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि हादसा केवल चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसमें किसी तकनीकी खराबी (जैसे ब्रेक फेल) का भी हाथ था।

पुलिस की अपील

इस दर्दनाक घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि रात के समय सड़कें खाली होने पर अक्सर चालक गति सीमा का उल्लंघन करते हैं, जो कि जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने नागरियों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की अनुरोध किया है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now