‘धुरंधर-2’ के तूफान के बीच अक्षय कुमार का बड़ा बयान

‘धुरंधर-2’ के धमाके के बीच ‘भूत बंगला’ की एंट्री

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा रही है। ग्रैंड ओपनिंग के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने तूफानी रफ्तार से कमाई शुरू की है और फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक, सभी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ‘धुरंधर’ की इसी आंधी के बीच अब अक्षय कुमार की मच-अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या रणवीर सिंह की फिल्म के सामने अक्षय कुमार की फिल्म टिक पाएगी? इस सवाल का जवाब खुद अक्षय कुमार ने अपने हालिया बयान में दे दिया है, जिसमें उन्होंने दोनों फिल्मों के बीच एक बड़ा अंतर साफ कर दिया है।

‘धुरंधर-2’ को एडल्ट फिल्म बताया अक्षय ने

एक बातचीत में अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि फिल्म ‘धुरंधर’ इतना अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है, जो काफी उत्साहजनक है। वहीं, अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज और प्रतिस्पर्धा पर बोलते हुए अक्षय ने साफ किया कि दोनों फिल्में अलग-अलग ऑडियंस के लिए हैं। अक्षय ने कहा कि धुरंधर-2 खास तौर पर एडल्ट दर्शकों के लिए है। वो फिल्म सच्ची कहानी पर बेस्ड है और उसमें एक्शन है। वो एडल्ट फिल्म है। जबकि हमारी फिल्म ‘भूत बंगला’ लार्जर ऑडियंस के लिए बनाई गई है, जिसे बच्चों और परिवार साथ में बैठकर देख सकते हैं। हमारी फैमिली फिल्म है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़,11 गिरफ्तार

‘बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के चलने से इंडस्ट्री चलती है’

अक्षय कुमार ने इस दौरान यह भी कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का अच्छा प्रदर्शन होना इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “आमतौर पर तीन हफ्तों का समय काफी होता है और यहां हम 21 दिनों की बात कर रहे हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा कर रही है। अगर फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगी, तो इस तरह की बातचीत के लिए कोई प्लेटफॉर्म ही नहीं बचेगा। हमारे लिए तो बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चलें, इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है।”

ट्रेंड का नहीं, कहानी का किया पीछा

जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म एक्शन फिल्मों की वर्तमान लहर का जवाब देने के लिए बनाई गई है, तो उन्होंने इस बात को नकार दिया। ‘खिलाड़ी कुमार’ ने कहा कि उनकी टीम ने किसी ट्रेंड का पीछा नहीं किया, बल्कि पूरा ध्यान कहानी की मजबूती पर दिया है। बता दें कि अक्षय कुमार की यह हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे जबरदस्त एक्टर्स अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now