बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Delhi News : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने जा रहा है। आयोग शाम 4 से 5 बजे के बीच विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बारे में विस्तृत जानकारी देगा।

तुरंत लागू होगी आचार संहिता

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, इन सभी राज्यों में ‘आदर्श चुनाव आचार संहिता’ (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक दलों और सरकारों के लिए चुनाव प्रचार संबंधित नियम भी लागू हो जाएंगे।

इस बार कम होंगे चरण?

साल 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रहने की संभावना है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में चुनाव 8 चरणों में संपन्न हुए थे, लेकिन इस बार चुनाव आयोग इसे कम चरणों में पूरा करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि कम समय में भी निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित किया जा सके। बंगाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम ने ली नई करवट, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

अप्रैल-मई में होंगे चुनाव

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होने की पूरी उम्मीद है।

CEC ने किया था बंगाल का दौरा

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग का उच्च स्तरीय दल ने कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी भी मौजूद रहे। आयोग की ‘फुल बेंच’ ने राज्य के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान को लेकर सुझाव लिए थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now