पुलिस की सतर्कता से सड़क हादसे का आरोपी चढ़ा हत्थे

Sparsh Global School

ऋषी तिवारी


ग्रेटर नोएडा गुरुवार को थाना बिसरख पुलिस ने सड़क दुर्घटना मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MH47TC09543) भी बरामद की है।

यह भी पढ़े :स्पर्श ग्लोबल स्कूल बना बालिका फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

बता दे कि घटना के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 की रात्रि में थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत 16th एवेन्यू गौर सिटी-2 के पास एक कार चालक द्वारा वाहन को लापरवाहीपूर्वक बैक करने के दौरान एक महिला को टक्कर मार दी गई थी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला के पति की तहरीर पर थाना बिसरख में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र से प्रेरित हुआ युवा सम्मेलन

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर 2025 को चार मूर्ति चौराहा से वांछित अभियुक्त तरुण मण्डल पुत्र शीतल मण्डल (निवासी ग्राम बरे सिमोलिया, थाना दासपुर, पश्चिम मेदनापुर, पश्चिम बंगाल; वर्तमान पता सेक्टर-12, नोएडा) को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की आयु लगभग 40 वर्ष है। उसके कब्जे से वही कार (MH47TC09543) बरामद की गई, जो दुर्घटना में प्रयुक्त हुई थी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिसरख पर मु.अ.सं. 859/2025, धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now