स्पर्श ग्लोबल स्कूल बना बालिका फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

Sparsh Global School

ऋषी तिवारी


जिला खेल कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज सब-जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल ट्रायल का सफल आयोजन स्पर्श ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-20, ग्रेटर नोएडा में किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई कुल 60 सब-जूनियर बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने जानकारी दी कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आगामी 31 अक्टूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होने वाली मंडलीय स्तरीय फुटबॉल ट्रायल में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के सफल संचालन हेतु गठित चयन समिति में फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से नामित शारुख, स्पर्श ग्लोबल स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत नागर**, तथा बी.एल.एस. वर्ल्ड स्कूल की **शारीरिक शिक्षा निदेशक रितु चौधरी** शामिल रहीं।

चयन समिति द्वारा मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं खुशबू, दिशू, शिवानी, शैली, दीपिका, आशी, मोनिका, मानसी, काव्या, रिया, आहिस्ता, नेहा, आराध्या, पुष्पा, वाणी, यशिका और पवानी।

डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित बालिका फुटबॉल टीम अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करती हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now