नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने दर्ज की बड़ी जीत

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने नया नोएडा का इतिहास रच दिया है। और भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख, 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक बड़ी जीत हासिल किया है। नोएडा सीट की जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है।

जाने डॉ महेश शर्मा का इतिहास
डॉ महेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं। राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना के पास मनेठी गांव हैं, यहीं डॉ महेश शर्मा का 30 सितंबर 1959 को जन्म हुआ था। उनके पिता कैलाश चंद शर्मा स्कूल टीचर रहे। महेश शर्मा की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई इसके बाद वह दिल्ली चले आए। यहां उन्होंने ग्रैजुएशन किया फिर नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से 2012 में उन्होंने मानद उपाधि ली। डॉ महेश शर्मा एक चिकित्सक हैं और नोएडा स्थिति कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के मालिक हैं।

डॉ महेश शर्मा शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। छात्र जीवन के दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2012 में महेश शर्मा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और नोएडा से वह विधायक चुने गए। हालांकि इससे पहले गौतमबुद्ध नगर सीट पर 2009 के आम चुनावों में महेश शर्मा ने भाग्य आजमाया लेकिन बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर ने उन्हें हरा दिया। उस चुनाव में महेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे।

2012 में विधायक बनने के बाद भाजपा ने उन्हें गौतमबुद्ध नगर से 2014 में टिकट दिया। इस चुनाव में महेश शर्मा ने जीत हासिल की। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर उन्होंने जीत दर्ज की। 2024 में एक बार फिर महेश शर्मा चुनाव मैदान में हैं। अगर वह यहां से जीत हासिल करते हैं तो लगातार तीन बार जीत की अपनी हैट्रिक पूरी कर लेंगे।

2014 में जीत हासिल करने का उन्हें लाभ भी मिला और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया गया। इससे पहले डॉ महेश शर्मा भारत सरकार के संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय में स्वतंत्र रूप से राज्यमंत्री भी रहे।

बता दे कि गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है और इस हैट्रिक में मजेदार बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत का अपना ही दो बार का रिकॉर्ड तोड़ा है। देखा जाए तो वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में नोएडा सीट से डॉ. महेश शर्मा 2 लाख, 80 हजार वोटों से जीते थे। वही वर्ष-2019 के चुनाव में नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार, 922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब वर्ष-2024 में डॉ. महेश शर्मा को 5 लाख से ज्यादा वोट मिल रहे है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now