Delhi News : दिल्ली में सुरक्षा और तकनीत के दावों की पोल एक बार फिर खामोश हो गई है। सीमापुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है, जहां नाले की सफाई कर रहे एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया गया।
जाने क्या है पूरा मामला?
बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर दो लोग सीमापुरी स्थित एक बड़े नाले में सफाई का काम कर रहे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति गहरे पानी में डूबने लगा। उसके डूबते देख दूसरे शख्स ने चीख-पुकार मचाई और तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें दौड़कर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि यह नाला आगे जाकर डियर पार्क की ओर खुलता है। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट और रेस्क्यू बोट क्लब की टीमों को भी बुलाया गया। टीमों ने नाले के दोनों ओर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर का शव बरामद कर लिया गया।
शव को भेजा गया मोर्चरी
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (GTB) अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस मामले को पूरी तरह से गंभीरता से ले रही है और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल- सुरक्षा और तकनीक कहां थी?
बता दें कि इस हादसे ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नाले की सफाई किसी आधुनिक मशीन या रोबोट के जरिए नहीं, बल्कि सीधे मजदूरों से कराई जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मैनुअल स्कैवेंजिंग’ (Manual Scavenging) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बावजूद दिल्ली में इस तरह की लापरवाही सामने आई है।
यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश: जवान ने प्रेमिका को काटकर फ्रिज और बिस्तर में छिपाया…
इतना ही नहीं, मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना भी चिंताजनक है। नाले की दीवारें टूटी हुई हैं और बिना किसी सुरक्षा गियर (Safety Gear) के मजदूरों को खतरनाक नाले में उतारा गया। ऐसे हालात में ना सिर्फ मजदूरों की जान को खतरा है, बल्कि आसपास रहने वाले आम नागरिकों के लिए भी यह एक बड़ा खतरा बना हुआ है।
क्या कहा पुलिस ने?
बता दें कि डीसीपी (DCP) शहादरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी व्यक्ति या एजेंसी इस लापरवाही का जिम्मेदार पाई जाएगी, उसके खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है और उनकी मांग है कि जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और नालों की सफाई के लिए मशीनों का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाए।






















