दिल्ली पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सुलझाया

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले के नेब सराय थाने की टीम ने चार वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सुलझाया है और इस मामले में दो दिहाड़ी मजदूरों की पहचान नसरीन ओर रमाशंकर के रूप में की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को तुगलकाबाद इलाके से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है, जिसमें आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी सुमित झा ने बताया है कि 29 जून 2025 की शाम करीब 7 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि संगम विहार के चर्च कॉलोनी से चार साल की बच्ची लापता हो गई है। बच्ची करीब शाम छह बजे घर से मार्केट अकेले निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसपर नेब सराय थाने की टीम ने मामला दर्ज कर आगे के जांच शुरू की और कई टीमों का गठन किया गया। इस दौरान घटनास्थल ओर आसपास के इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खगाला गया और सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान ऑटो में शनि बाजार रोड पर एक महिला लापता बच्ची के साथ बैठती हुई दिखाई दी। उसके साथ 40-45 वर्षीय पुरुष भी जाता हुआ नजर आया था।

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर बढ़ी सियासी गर्माहट

इस दौरान आरडब्ल्यूए-एमडब्ल्यूए, रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों को महिला और पुरुष की तस्वीर दिखाकर उनसे पूछताछ की गई। देर रात करीब 10 बजे स्थानीय निवासी ने पुरुष की पहचान रमांशकर के रूप में की गई और वह संगम विहार इलाके के रहने वाला था। इसके बाद पुलिस रमाशंकर के घर पहुंची और उसे कस्टडी में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बच्ची को नसरीन नामक महिला ने अपने तुगलकाबाद स्थित आवास पर रखा है। रमाशंकर की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को बरामद कर नसरीन को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि बच्ची को उठाकर ले जाने का क्या उद्देश्य था. आरोपी रमाशंकर ओर नसरीन दिहाड़ी मजदूर हैं और वो पेंटिंग का काम करते है। संगम बिहार के एक मकान में दोनों की मुलाकात हुई थी वहीं से वो एक दूसरे को जानते है। अब तक की जांच में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामले तक सामने नहीं आया है, हालांकि पुलिस इस दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now