दिल्ली पुलिस ने कापिल सांगवान गैंग के दो शार्प शूटरों को दबोचा

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह-सुबह रोहिणी के सेक्टर 34 के पास मुनक नहर के नजदीक यह मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर गैंगस्टर कपिल सागवान उर्फ नंदू और वेंकटेश गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर ​लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बवाना के सनसनीखेज हत्या मामले का मुख्य शूटर भी शामिल है।

किसान संघर्ष समिति को मिली नई आवाज, चरण सिंह राजपूत बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी
बता दे कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह-सुबह दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर पुलिस की चेतावनी के बावजूद दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और आरोपियों ने कुल 5 राउंड फायर किए, जिनमें से एक मिसफायर हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 4 राउंड फायर किए गए थे। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार फायर किए गए कारतूस बरामद किए है।

बावना हत्याकांड में वांटेड था मुख्य आरोपी
बता दे कि अरेस्ट आरोपी सोमबीर उर्फ चिनू ने 27 जून को दीपक नाम के व्यक्ति की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी और इस घटना में दीपक की बेटी आंचल भी गोली लगने से घायल हुई थी। दूसरा आरोपी विजय पुराना अपराधी है और आरोपियों को पनाह और लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराता था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now