ऋषी तिवारी
Charan Singh Rajput became the national spokesperson : किसान संघर्ष समिति ने अपने संगठन को वैचारिक और संघर्षपूर्ण दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चरण सिंह राजपूत को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने खुले दिल से किया है।
इस नियुक्ति पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सुशीला ताई मोराळे, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. शिवसिंह, राष्ट्रीय सचिव शशिभूषण चौहान, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुहैल कादरी, प्रदेश अध्यक्ष एड. आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए चरण सिंह राजपूत को ढेर सारी बधाइयां दीं।
संगठन को मिलेगी वैचारिक ताकत
बता दें कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने कहा कि चरण सिंह राजपूत जैसे अनुभवी और संघर्षशील व्यक्तित्व का संगठन में आना एक सकारात्मक बदलाव होगा। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उनकी नियुक्ति से संगठन को वैचारिक मजबूती मिलेगी। किसानों और मजदूरों के मुद्दे अब राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाए जा सकेंगे।” डॉ. सुनीलम ने विश्वास जताया कि चरण सिंह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे, जिससे किसान संघर्ष समिति और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ होगी।
KGF स्टार यश के लिए राधिका पंडित का वैलेंटाइन पोस्ट बना सबसे रोमांटिक ट्रेंड
जनसंघर्षों से रहे जुड़ाव
उल्लेखनीय है कि चरण सिंह राजपूत पिछले 8-10 वर्षों से सहारा इंडिया के निवेशकों एवं कर्मचारियों के संघर्षों से लगातार जुड़े हुए हैं और उनके आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने सहारा इंडिया सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बकाया वेतन, रोजगार छीने जाने और दमन के खिलाफ निरंतर लेखन व संघर्ष के माध्यम से जोरदार आवाज उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य चिटफंड एवं फर्जी कंपनियों के खिलाफ भी खुला मोर्चा खोला हुआ है और जनहित में अपनी लेखनी और आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं।




















Comments are closed.