Delhi India Alliance Rally: भाजपा ने इंडिया गठबंधन रैली को दिया घमंडिया रैली का नाम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा नोएडा द्वारा मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वर्ता में इंडिया गठबंधन एक घोटालेबाजों का गठबंधन है। इस गठबंधन में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार पर बात करने को तैयार नहीं है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को अगर ध्यान से सुना जाए तो यह सभी लोग देश तोड़ने की बातें करते हैं। गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियां राम चरित मानस के अपमान पर भी चुप रहती है। इंडी गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार माना जाता है। देश के सभी छोटे से लेकर बड़े घोटालों में कांग्रेस का कोई ना कोई नेता शामिल है।

बता दे कि प्रेस वार्ता में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हम सभी ने कुछ दिन पहले रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का डेली सोप देखा, यह भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं किसी को नहीं पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर ये इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर ले पर प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता एक परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचने की लड़ाई लड़ रहे और लड़ते रहेंगे, जिन जिन पार्टियों ने देश को लूटा है उन्हें लौटा नहीं पड़ेगा यही मोदी जी की गारंटी है।

यह घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा भी ना हो। आज आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है वहीं कांग्रेस कहती है यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो आपस में एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं वहीं पंजाब में एक दूसरे खिलाफ खड़े देखते हैं।

बिहार में राजद अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर देता है तो वहीं पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ-साथ लड़ने से इनकार कर दिया। यह कैसा गठबंधन है ? आज इस पूरी इंडिया टोली को देखकर यह पता चलता है कि जो भ्रष्टाचारी है, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर है, वे “भ्रष्टाचार बचाओ” रैली निकाल रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया की इनके चेहरे देखिए, हर एक चेहरे पर पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है, इनके जेल में बंद नेताओं को कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है, चाहें सत्येन्द्र जैन हो या मनीष सिसोदिया हो या हेमंत सोरेन या या आज केजरीवाल हों जो जेल में हैं। ये समझ नहीं आता कि भाजपा के खिलाफ है या कोर्ट के ख़िलाफ़ रैली कर रहे हैं?

इन सबके घोटाले इतने सारे हैं की गिनते गिनते गिनती ख़त्म हो जाएगी, चाहें कांग्रेस को लीजिए जिसका टॉप मैनेजमेंट आज बेल पर है, तो आम आदमी पार्टी हो, तृणमूल कांग्रेस हो या कोई हो सब घोटालों में लिप्त रहे। आज देश की जनता को पता है की कौन सी पार्टी देश हिट और उनके हिट के लिए कार्य कर रही है। इस बार हर बार की तरह मोदी सरकार ही होगी और 400 पर ही होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now