कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: जनकपुरी में चेकिंग से बचने के लिए ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को कार से घसीटा

ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस के साथ एक खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ड्राइवर ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को अपनी कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने का जघन्य काम किया। यह हादसा दिल्ली के जनकपुरी इलाके में घटित हुआ।

क्या है पूरा मामला?

घटना की तारीख 21 मार्च की है, जब शाम करीब 5:52 बजे जनकपुरी सर्किल, भारती कॉलेज के पास लाल साईं मार्ग पर ट्रैफिक स्टाफ नियमित रूप से ‘ड्रंकन ड्राइविंग’ चेकिंग अभियान चला रहा था। ड्यूटी के दौरान एसआई गुरदीप सिंह और कॉन्स्टेबल मोहन पाल ने एक संदिग्ध सैंट्रो कार (नंबर RJ05***5626) को रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : मेरठ: पकौड़ी बनाने को लेकर विवाद बना जानलेवा, मौत

जांच के दौरान चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। इसी बीच उसने कॉन्स्टेबल मोहन पाल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता के कारण कॉन्स्टेबल कार के बोनट पर गिर गया। आरोपी चालक ने वहां रुकने के बजाय कॉन्स्टेबल को बोनट पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक गाड़ी चलाई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। आखिरकार, आसपास मौजूद जनता की मदद से वाहन को रोका गया।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि कॉन्स्टेबल मोहन पाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रिय होते हुए कार को जब्त कर लिया। पुलिस की जांच में आरोपी चालक की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के द्वारका बगडोला का निवासी है। ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में ट्रैफिक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now