मेरठ: पकौड़ी बनाने को लेकर विवाद बना जानलेवा, मौत

एक छोटी-सी बहस ने ली जवान बेटी की जान (फाइल फोटो)

UP News : जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक छोटी-सी बहस ने एक परिवार को खोखला कर दिया। व्रत के दौरान कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर दो बहनों के बीच हुए विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि छोटी बहन ने गुस्से में आकर जहरीली दवा खा ली। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एच्छीखुर्द गांव की है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह घर में व्रत के चलते कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाई जा रही थीं। इस दौरान पकौड़ी बनाने को लेकर लक्ष्मी और उसकी बहन के बीच तकरार हो गई। बात बढ़ती गई और झगड़ा इतना गहरा हो गया कि छोटी बहन लक्ष्मी ने आवेश में आकर घर में रखी सल्फास (जहरीली दवा) की गोलियां खा लीं।

यह भी पढ़ें : गैस के बिना खाना बनाने के 5 आसान और टेस्टी तरीके

अस्पताल में दम तोड़ा

दवा खाने के तुरंत बाद लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। घबराए हुए परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, डॉक्टरों की सारी कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।

परिवार का हाल

मृतका लक्ष्मी के पिता सतीश का पहले ही निधन हो चुका है। मां कविता मजदूरी करके परिवार का पेट पालती हैं। परिवार में कुल सात बहनें और एक भाई है, जिसमें से चार बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की नौकरी नोएडा में है। इकलौते बेटे के निधन के बाद मां और बहनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now