कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

गैस के बिना खाना बनाने के 5 आसान और टेस्टी तरीके

5 'नॉन-कुकिंग' रेसिपीज, फौरन ट्राई करें (फाइल फोटो)

No Gas Recipe: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे गैस सिलेंडर मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इसको लेकर काफी चिंता भी है कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिला तो खाना कैसे बनेगा। ऐसे स्थिति में अगर आप भी गैस किल्लत से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज बता रहे हैं, जिन्हें बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये रेसिपीज न केवल स्वाद में लज़ीज़ हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

आइए जानते हैं इन आसान रेसिपीज के बारे में…

1. खीरे का सैंडविच

गर्मियों के लिए खीरा बेहद फायदेमंद माना जाता है। खीरे का सैंडविच बनाना आसान और सेहतमंद विकल्प है।
सामग्री: ब्रेड, खीरा, बटर, नमक, ब्लैक पेपर, लाल मिर्च (ऐच्छिक)।
विधि: खीरे को गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लें। ब्रेड पर बटर लगाएं और खीरे की स्लाइस रखें। ऊपर से नमक, ब्लैक पेपर और लाल मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड से कवर करके बीच से काट लें। आपका स्वादिष्ट सैंडविच तैयार है।

2. वेज चीज सैंडविच

अगर आप कुछ भरपूर खाना चाहते हैं, तो यह ऑप्शन बेहतरीन है।
सामग्री: ब्रेड, प्याज, खीरा, गाजर, केचप, मेयोनीज, नमक।
विधि: प्याज, खीरा और गाजर को बारीक काट लें (खीरा और गाजर को कद्दूकस करना बेहतर रहेगा)। सभी सब्जियों को एक बाउल में लें, उसमें केचप, मेयोनीज और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को ब्रेड पर फैलाएं और दूसरी ब्रेड से कवर करें।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में गाड़ी निकालना होगा महंगा! ‘कंजेशन प्राइसिंग’ लागू करने की तैयारी

3. बन सैंडविच

इसे आप ब्रेड के साथ-साथ बन (Bun) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री: बन/ब्रेड, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला।
विधि: प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। एक बाउल में इन सभी चीजों को नमक, लाल मिर्च और चाट मसाले के साथ मिक्स करें। इस फिलिंग को बन या ब्रेड में भरकर सर्व करें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों है।

4. भेलपूरी

भेलपूरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं होती और यह सबको पसंद आता है।
सामग्री: मुरमुरा, प्याज, टमाटर, नमक, हरी मिर्च, लाल चटनी, हरी चटनी, नमकीन।
विधि: सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी झटपट बनने वाली टेस्टी भेलपूरी तैयार है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा में हंगामा: विश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल, PM मोदी पर साधा निशाना

5. प्याज की चटनी

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप बिना गैस के ही प्याज की चटनी बना सकते हैं।
विधि: प्याज, लाल मिर्च और नमक को मिक्सर में पीस लें। आप इसे रोटी, पराठा या पूरी किसी के साथ भी खा सकते हैं।

अगर आप भी गैस किल्लत से परेशान हैं, तो इन रेसिपीज को ट्राई करके अपना और अपने परिवार का पेट भर सकते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now