दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जघन्य अपराधों में वांटेड हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जावेद उर्फ पव्वा (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है जो कि आरोपी लगभग 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। बता दे कि यह एक सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित था।

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया है कि अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-II टीम को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में छिपा हुआ है और तब पुलिस ने एक जाल बिछाकर उसे जगतपुर पुस्ता इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, फिर भी साहस दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू में कर लिया।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

बता दे कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि जावेद हापुड़, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और दिल्ली में पला-बढ़ा है और वह 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों सहित राजस्थान के अलवर जिले में भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, चोरी, हथियार अधिनियम के उल्लंघन और बलात्कार जैसे अपराध शामिल हैं।

बता दे कि दिसंबर 2024 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि जावेद ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया था और इस मामले में उसका साथी अंकुश पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि जावेद लगातार फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और शस्त्र अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now